Please wait
सरकार के लिखित आश्वासन पर 26 दिनों बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन Sudhir wins historic पेपर लीक मामलों के लिए गठित होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : प्रधानमंत्री Sudhir wins historic असम में बाढ़ से हालात गंभीर, 11 जिलों की 653164 आबादी प्रभावित, मृतकों की संख्या 44 हुई Sudhir wins historic टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic

ग्रामीण विकास को गति देना सरकार की प्राथमिकता : दिलीप घोष

उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य आम लोगों के हित में काम करना है और ग्रामीण विकास को गति देना उसकी प्राथमिकता है

09 Jun 2026

ग्रामीण विकास को गति देना सरकार की प्राथमिकता : दिलीप घोष

हावड़ा। राज्य के पंचायत मंत्री दिलीप घोष ने कहा है कि ग्रामीण विकास को गति देना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। हावड़ा जिले के उलूबेड़िया के जुवारगुड़ी क्षेत्र में मंगलवार को महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत विकास कार्यों का शुभारंभ करने पहुंचे दिलीप घोष ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जिससे हजारों लोगों को काम मिलता है। उन्होंने दावा किया कि पूर्व में विभिन्न अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण इस योजना का कार्य प्रभावित हुआ था।
दिलीप घोष ने कहा कि नई सरकार बनने के बाद योजनाओं की समीक्षा की गई और आवश्यक समस्याओं के समाधान के प्रयास किए गए, जिसके बाद मनरेगा परियोजना के कार्यों को फिर से शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना के लिए पर्याप्त धनराशि भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य आम लोगों के हित में काम करना है और ग्रामीण विकास को गति देना उसकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के कई लोग उपस्थित थे।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ग्रामीण विकास को गति देना सरकार की प्राथमिकता : दिलीप घोष
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य आम लोगों के हित में काम करना है और ग्रामीण विकास को गति देना उसकी प्राथमिकता है





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News